header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

मंत्रालयिक संवर्ग एवं तकनीकी संवर्ग के पदों पर कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति

बीकानेर 23 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में मंत्रालयिक एवं तकनीकी संवर्ग में विश्वविद्यालय कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति के आदेश जारी किये गये। कुलपति प्रो. सतीश के. गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय में अशैक्षणिक कर्मचारियों की विभागीय पदोन्नति लम्बे समय से वांछित थी। विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत गठित विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसाओं के आधार पर योग्य कर्मचारी जिनमें एक कर्मचारी को निजी सहायक से वरिष्ठ निजी सहायक के पद पर, चार कर्मचारियों को सहायक अनुभाग अधिकारी से अनुभाग अधिकारी, दो कर्मचारियों को वरिष्ठ सहायक से सहायक अनुभाग अधिकारी, तीन कर्मचारियों को कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक, एक को प्रयोगशाला सहायक से तकनीकी सहायक तथा एक कर्मचारी को सहायक कर्मचारी से कनिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति दी गई। विश्वविद्यालय की कुलसचिव बिन्दु खत्री द्वारा पदस्थापना आदेश भी जारी कर दिये गये है।