बीकानेर 07 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के स्नातक (तृतीय वर्ष) विद्यार्थियों ने शनिवार को नगर निगम स्लॉटर हाउस का भ्रमण किया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के पशु जन स्वास्थ्य एवं जनपदिक विभाग के सहायक आचार्य डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने भ्रमण का संचालन किया तथा विद्यार्थियों को स्लॉटर के विभिन्न तरीकों और स्वच्छ मांस उत्पादन एवं प्रसंस्करण की तकनीकों की जानकारी प्रदान की।