header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. राजेश नेहरा पशु पोषण संगठन के कार्यकारिणी सदस्य चयनित

बीकानेर, 19 फरवरी। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के सहायक आचार्य डॉ. राजेश नेहरा पशु पोषण सोसाइटी, बरेली के कार्यकारिणी सदस्य चयनित किए गए। पशु पोषण संगठन इज्जतनगर, बरेली के हाल ही में आयोजित हुए चुनाव में राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के पशु पोषण विभाग में कार्यरत सहायक आचार्य डॉ. राजेश नेहरा को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में चयनित किया गया। डॉ. राजेश नेहरा इस संगठन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह संगठन भारत में पशु पोषण का अग्रिम संगठन है जो भारत में पशु पोषण से संबंधित कार्य देखता है।