header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

तीन दिवसीय गौशाला प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ प्रारम्भ

बीकानेर, 23 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के प्रसार शिक्षा निदेशालय और निदेशालय गोपालन, राजस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पंजीकृत गौशालाओं के प्रबंधकों एवं डेयरी संचालकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को शुरू हुआ। निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर, हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के 35 पंजीकृत गौशालाओं के प्रबंधको, डेयरी संचालक एवं प्रतिनिधियों को विशेषज्ञों द्वारा राज्य की गौवंश की विभिन्न नस्लों, पशुओं में नस्ल सुधार, दूध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों, पंचगव्य के औषधीय गुणों और उसके व्यावसायिक उपयोग और साल भर हरा चारा उपलब्ध कराने की हाइड्रोपोनिक्स तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षको को जिले की गौशालाओं, एवं विश्वविद्यालय के पशु अनुसंधान केन्द्रों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक अतिरिक्त निदेशक प्रसार डॉ. देवीसिंह है।