header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

अंतर महाविद्यालय खेलकूद-सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता “स्पोकल-26” का हुआ शुभारंभ

बीकानेर 24 फरवरी। वेटरनरी विश्वविद्यालय के दो संघटक वेटरनरी महाविद्यालय एवं एक डेयरी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु अन्तर महाविद्यालय खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता “स्पोकल-26” का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स गतिविधियों में प्रतिभागी बनने हेतु प्रेरित किया। डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में टीम भावना, परस्पर सहयोग एवं व्यक्तित्व विकास को बल मिलता है। विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु खेल भावना को प्रमुखता से रखना चाहिए तथा हार-जीत से ज्यादा आपसी सौहार्द एवं शारीरिक तथा मानसिक विकास पर जोर देना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान में कुलगुरु ने प्रतिभागियों को खेल स्प्रिट की शपथ भी दिलाई। तीनो महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने बैनर के साथ मार्चपास्ट किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रारम्भ रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता से हुआ। अधिष्ठाता, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने सभी का स्वागत किया एवं कहा कि विद्यार्थियों को खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक प्रतिभागी बनना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं ने मनोरंजन व उत्साहपूर्वक खेलने हेतु प्रेरित किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने धन्यवाद अभिभाषण दिया एवं बताया कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बॉस्केट बॉल, वालीबॉल, क्रिकेट, रस्सा-कस्सी, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन, लॉन-टेनिस, वाद-विवाद प्रतियोगिता, आशुभाषण, रंगोली एकल एवं समूहगान, एकल एवं समूह नृत्य, दौड़, भाला एवं गोला फैंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, प्रति कुलगुरु प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, फैकल्टी, विद्यार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार पिलानियां व डॉ. परमाराम गोरछीया वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर, डॉ. महेन्द्र सिंह मील, डॉ. जागृति श्रीवास्तव व डॉ. निखिल श्रृंगी वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया (उदयपुर) एवं डॉ. सुनिल कुमार व डॉ. सोनिया डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित रहे।