header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

“स्पोकल-2026” में हुए रोमांचक मुकाबले

बीकानेर 26 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर केे अन्तर महाविद्यालयी खेलकूद, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता “स्पोकल-2026” के तीसरे दिवस तक वॉलीबाल, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बास्केट बॉल, लोन टेनिस, वाद विवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले हुए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया की “स्पोकल-2026“ के तीसरे दिवस तक कब्बड्डी पुरूष एवं महिला के मुकाबलों में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर उपविजेता रहे। इसी क्रम में टेबल टेनिस पुरूष एवं महिला के मुकाबलों में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। वॉलीबॉल पुरूष एवं महिला प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर उपविजेता रही। बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। बैडमिंटन (महिला) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। बेटमिन्टन (पुरूष) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। पुरूषों की विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतर्गत भाला फेंक, शॉट पुट, सौ मीटर दौड़, दो सौ मीटर दोड़, चार सौ मीटर दौड़ एवं आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रथम स्थान पर रहे वहीं तस्तरी फेंक प्रतियोगिता, लोन्ग जम्प, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रहे। महिलाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत भाला फेंक, शॉट पुट, तस्तरी फेंक, सौ मीटर दौड, आठ सौ मीटर दौड में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रथम स्थान पर रहा। इस क्रम में दौ सौ मीटर दौड़ एवं लोन्ग जम्प में वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर प्रथम रहे एवं चार सौ मीटर दौड़ में डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रथम रहे। रंगोली प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर उपविजेता रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर विजेता एवं डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर उपविजेता रही। वाद-विवाद (अंग्रेजी) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय ,बीकानेर की श्रेया सिंह व वर्षा राजपुरोहित प्रथम रही वहीं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर की नन्दिनी सोलंकी एवं मनन सिंह गोदारा उपविजेता रहे। वाद-विवाद (हिन्दी) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर की मानसी शर्मा एवं नवीन कुमार प्रथम रहे वहीं डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर के अनीश कुमार एवं यशवर्धन पालिवाल उपविजेता रहे। आशुभाषण (अंग्रेजी) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय ,बीकानेर की परांशा अधिकारी विजेता रही वहीं डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर के सुनील सोनी उपविजेता रहे। आशुभाषण (हिन्दी) प्रतियोगिता में वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के नवीन कुमार प्रथम एवं वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां, उदयपुर के मनन सिंह गोदारा द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रवीण कुमार पिलानियां व डॉ. परमाराम गोरछीया वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर, डॉ. महेन्द्र सिंह मील, डॉ. जागृति श्रीवास्तव व डॉ. निखिल श्रृंगी वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया (उदयपुर) एवं डॉ. सुनिल कुमार व डॉ. सोनिया डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर के टीम मैनेजर के रूप में उपस्थित रहे।