header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

11वीं वेटरिनेरियन क्रिकेट लीग शुरू

बीकानेर 07 मार्च। स्व. डॉ. शशांक मनोहर की स्मृति में दो दिवसीय 11वीं वेटरिनेरियन क्रिकेट लीग, सार्दुल क्लब मैदान में शनिवार को प्रारम्भ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विधिवत सिक्का उछाल कर एवं बॉल खेल कर इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी एवं संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बीकानेर, राजस्थान सरकार डॉ. कुलदीप चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजस्थानी संस्कृति से अतिथियों का स्वागत साफा पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता डॉ. रजनीश गुप्ता ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों में कार्यरत वेटरनरी ऑफिसर एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्य शामिल है। कुल छः अलग-अलग टीमों में ये प्रतियोगिता आयोजित होगी और विजेता टीम को ट्रॉफी से सम्मानित किया जायेगा। इस क्रिकेट लीग के आयोजन में डॉ. विक्रम सिंह शेखावत, डॉ. तपेश माथुर, डॉ. त्रिभुवन सिंह शेखावत, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. रामजीलाल मीणा, डॉ. संदीप खरे का आयोजन कर्ता के रूप में विशेष सहयोग रहा।