header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

बीकानेर 07 मार्च। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और सशक्तिकरण के लिए कार्यवाही” विषय पर मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने अपने सम्बोधन में महिलाओं को संविधान में दिए समान अधिकारों की तरफ ध्यान आकर्षित किया और पशुचिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं के योगदान से अवगत करवाया। उन्होने कहा कि ज्ञानार्जन करने के लिए महिलाओं के पास आधारभूत दस्तावेज होना अति-आवश्यक है। परीक्षा नियंत्रक, राजुवास, बीकानेर डॉ. सुनीता पारीक ने महिलाओं द्वारा ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो पर प्रकाश डाला और बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति एवं विकास हेतु उत्तरदायित्व निभा रही है। प्रो. मनीषा माथुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की तरक्की से समाज की तरक्की संभव है एवं एक विकसित समाज की परिकल्पना महिलाओं के बिना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मंच संचालन डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा), डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीगण , संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।