header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय पशुचिकित्सा स्नातक-2026 में प्रवेश अब होगा नीट के आधार पर

बीकानेर, 10 मार्च। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पशुचिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट यू.जी.-2026) के आधार पर होगा। चैयरमैन केन्द्रीय स्नातक प्रवेश मण्डल प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि इस वर्ष पशुचिकित्सा स्नातक में प्रवेश के लिए वेटरनरी विश्वविद्यालय आर.पी.वी.टी. परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा तथा पशुचिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम 2026 में प्रवेश नीट (यू.जी.) 2026 के आधार पर दिया जायेगा। अतः वर्ष 2026 में वेटरनरी स्नातक में वेटरनरी विश्वविद्यालय के सभी संघटक एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले इच्छुक अभ्यार्थियों के लिए नीट (यू.जी.) 2026 की परीक्षा की अनिवार्यता रहेगी।