header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन

राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के अंतर्गत विश्वविद्यालय सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए गांवों में नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को बम्बलु गांव तथा कतरियासर गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान का संचालन राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा बम्बलु गांव में तथा डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर द्वारा कतरियासर गांव में किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन यू.एस.आर. समन्वयक डॉ. प्रियंका कडेला तथा डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी, एन.एस.एस डॉ. नीरज शर्मा का पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर का सहयोग प्राप्त हुआ। शिविर के दौरान ग्रामीणों को नशा छोड़ने के उपाय, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव तथा सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई।