header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

डॉ. अमित चौधरी को एन.सी.सी. सहयोगी अधिकारी के तौर पर लेफ्टिनेंट पद

बीकानेर, 01 अप्रेल। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के पशु प्रसुति एवं मादा रोग विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित चौधरी को भारतीय सैना की सहायक शाखा रिमाऊन्ट वेटरनरी कॉर से प्रशिक्षण पश्चात एन.सी.सी. सहयोगी अधिकारी के लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त हुआ है। डॉ. चौधरी वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के परिसर स्थित 1 राज आर एण्ड़ वी एन.सी.सी. यूनिट में दो वर्ष सी.टी.ओ. पद पर सेवा के उपरांत भारतीय सेना के विभिन्न मानकों एवं प्रक्रिया को पूरा करके मेरठ स्थित रिमाऊन्ट वेटरनरी के मुख्यालय से लेफ्टिनेंट पद हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बधाई देते हुए डॉ. चौधरी को महाविद्यालय स्थित इस यूनिट को राष्ट्रीय यूनिट को बेहतरीन प्रदर्शन एवं विभिन्न पुरस्कारों के प्राप्ति की प्रशंसा की।