header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय वेटरनरी एक्सटेंशन का राष्ट्रीय सम्मेलन उदयपुर में होगा आयोजित कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने किया सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन

बीकानेर 08 मई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में वेटरनरी एक्सटेंशन विभाग द्वारा सोसायटी फॉर वेटरनरी एक्सटेंशन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन “पशुधन क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान हेतु पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार सेवाओं का पुनर्विन्यास“ थीम पर 10 एवं 11 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन की ब्रोशर का विमोचन वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास एवं विश्वविद्यालय की एक्सटेंशन काउंसिल के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. बी.एन. श्रृंगी, कुलसचिव पंकज शर्मा, वित्त नियंत्रक विनोद कुमार यादव, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश धूड़िया तथा वेटरनरी महाविद्यालय नवानियां (उदयपुर) के अधिष्ठाता एवं आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रो. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि यह दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी पशुचिकित्सा प्रसार शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक अनुभवों एवं नवाचारों के आदान-प्रदान का प्रभावी मंच सिद्ध होगी। सम्मेलन में देशभर के लगभग 250 पशुचिकित्सा शिक्षाविद, प्रसार शिक्षा विशेषज्ञ, पशु चिकित्सक, शोधार्थी, विद्यार्थी, उद्यमी एवं प्रगतिशील पशुपालक भाग लेंगे। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ. टीकम गोयल, सहायक आचार्य एवं प्रभारी, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग, सी.वी.ए.एस, नवानियां (उदयपुर) है।