header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

पशु स्वास्थ्य उत्पादों पर तकनीकी सत्र का हुआ आयोजन

बीकानेर 02 जून। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को स्नातक विद्यार्थियों हेतु विरबेक एनिमल हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। तकनीकी कार्यकारी विरबेक डॉ. राजेश कुमार ने डेयरी पशुओं में प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं के कारण और उपचार पर चर्चा की। क्षेत्रीय व्यावसायिक प्रबंधक कुलदीप मिश्रा एवं व्यावसायिक अधिकारी महेंद्र सिंह ने पशु स्वास्थ्य एवं पशु उत्पादन में काम आने वाले कम्पनी के विभिन्न उत्पादों पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर छात्रों हेतु प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंकित टाक प्रथम, रोनक चौहान द्वितीय एवं बलराम बाजिया तृतीय स्थान पर रहे। विजेता विद्यार्थियों को जोनल स्तर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्टेथोस्कोप का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा और मंच संचालन डॉ. अशोक गौड़ ने किया।