header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम

बीकानेर 05 जून। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के परिसर में पौधारोपण किया गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने इस अवसर पर पौधारोपण कर इनके संरक्षण एवं देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण एवं पारिस्थितिकी संतुलन का महत्व बताया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवी सिंह, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. नीरज शर्मा, फैकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए एवं इनकी नियमित देखभाल का प्रण लिया।