header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर 05 जून। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के पशु जैव विविधता केन्द्र द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र की सह-अन्वेषक डॉ. बसंत ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस-2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरणा-जलवायु तथा हमारे भविष्य के लिए“ के तहत शुक्रवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. विद्यार्थियों के लिए जैव विविधता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केन्द्र के टीचिंग एसोसिएट डॉ. नरसी राम गुर्जर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु पौधारोपण के महत्व को समझाया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस शर्मा, द्वितीय स्थान अभिषेक मेचू एवं तृतीय स्थान पर जाहन्वी सक्सेना रही जिन्हे पर्यावरण संरक्षण हेतु कपड़े के बैग देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कुल 75 विद्यार्थी उपस्थित रहे।