header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाइव प्रसारण में की भागीदारी

बीकानेर 20 जून। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की “पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना” का लाइव प्रसारण शनिवार को फैकल्टी हाउस में किया गया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, संकाय सदस्य, विद्यार्थियों, किसानों एवं पशुपालकों ने देखा और सुना। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है अतः यह निधि उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक जरिया है और यह निधि से गरीब किसान को मजबूत करने का प्रयास है। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 44 लाख से अधिक पात्र किसानों को 18,880 करोड़ रूपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण कर लाभान्वित किया गया। माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गांव कतरियासर के 30 किसान उपस्थित रहे। किसानों ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों का भ्रमण किया और गतिविधियों को देखा और समझा। लाइव प्रसारण के दौरान अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक पी.एम.ई. प्रो. मनीषा माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन डॉ. संजय सिंह द्वारा किया गया।