header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

प्री-पी.जी. परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून को

बीकानेर 29 जून। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में एम.वी.एस.सी. एवं पी.एचडी. प्रवेश के लिए प्री-पी.जी. परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 30 जून है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय, (जोबनेर) जयपुर से सम्बद्ध पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, उदयपुर एवं जयपुर में एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु 12 जुलाई को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में प्री-पी.जी. परीक्षा आयोजित की जा रही है। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि प्री-पी.जी. परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक 30 जून है। 7 जुलाई को परीक्षा हेतु प्रवेश-पत्र जारी किये जायेगे। प्री-पी.जी. परीक्षा वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर में 12 जुलाई, 2026 को आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों को तीनों वेटरनरी महाविद्यालयों के एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्री-पी.जी. परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा। इस परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जायेगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।