बीकानेर 06 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास द्वारा द्वितीय उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय एग्रीविजन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का सोमवार को विमोचन किया गया। यह द्विदिवसीय सम्मेलन 8 व 9 अगस्त 2026 को महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, उदयपुर में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन का मुख्य विषय “कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार एवं उद्यमिता विकास में युवाओं की भूमिका” है। पोस्टर विमोचन के अवसर पर अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन एवं निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल, निदेशक कार्य डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. सुशील खारिया, डॉ. दिवाकर चौधरी एवं जितेन्द्र सिंह बीका उपस्थित रहे।