header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय प्री-पी.जी. परीक्षा रविवार को

बीकानेर 11 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में सत्र 2025-26 के लिए एम.वी.एस.सी. एवं पी.एचडी. प्रवेश इस बार प्री-पी.जी. परीक्षा के माध्यम से किये जायेगे। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय, (जोबनेर) जयपुर से सम्बद्ध पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर, उदयपुर एवं जयपुर में एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु रविवार को वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में प्री-पी.जी. परीक्षा आयोजित की जायेगी। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र जारी कर दिए गए है और परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। प्री-पी.जी. परीक्षा वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर में रविवार को आयोजित की जायेगी। अभ्यर्थियों को तीनों वेटरनरी महाविद्यालयों के एम.वी.एस.सी. एवं पी.एच.डी. के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्री-पी.जी. परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा। इस परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जायेगा। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध है।