header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

प्री-पी.जी. परीक्षा का हुआ सफलतापूर्वक आयोजन परीक्षा में 94.79 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित

बीकानेर 12 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में एम.वी.एस.सी. एवं पीएच.डी. प्रवेश के लिए प्री-पी.जी. परीक्षा 2025-26 का रविवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया और निष्पक्षतापूर्ण परीक्षा आयोजन की व्यवस्था को सुनिश्चित किया। अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया कि इस परीक्षा हेतु कुल 384 अभ्यार्थियों को प्रवेश-पत्र जारी किये गए जिनमें से 364 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न पर्यवेक्षकों को लगाया गया। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि अभ्यर्थियों को तीनों वेटरनरी महाविद्यालयों के एम.वी.एस.सी. एवं पीएच.डी. के विभिन्न विषयों में प्रवेश प्री-पी.जी. परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जायेगा। इस परीक्षा का परिणाम 20 जुलाई को जारी किया जायेगा।