header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

एन.सी.सी. युनिट ने मनाया विश्व युवा कौशल दिवस

बीकानेर 15 जुलाई। विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के उपलक्ष में पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के 1 राज. आर एण्ड वी एन.सी.सी. स्क्वाड्रन द्वारा “साझा भविष्य के लिए कौशल” विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राहुल सिंह पाल ने कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए युवा कौशल विकास के लिए नवीन तकनीकों को अपनाने पर बल दिया एवं इसके लिए कैडेट्स को संकल्पित किया। 1 राज. आर एण्ड वी स्क्वाड्रन के कमान अधिकारी ले. कर्नल सेमुअल जे. प्रेमकुमार ने इस अवसर पर कैडेट्स को एन.सी.सी. के “सी” प्रमाण-पत्र वितरित किए एवं कैडेट्स को संबोधित करते हुए एन.सी.सी. के मुख्य उद्देश्यों एकता एवं अनुशासन के लिए प्रेरित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करते हुए ए.एन.ओ. ले. (डॉ.) अमित कुमार ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग एवं डिजिटल लर्निंग के महत्व पर प्रकाश डाला। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दक्षा प्रथम एवं फाल्गुनी कुमावत द्वितीय रही। इसी प्रकार निबंध लेखन प्रतियोगिता में वर्षा राजपुरोहित प्रथम एवं हर्षिता द्वितीय रही। कार्यक्रम अंत में विजेताओं का प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया।