बीकानेर 25 जुलाई। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान, विश्वविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय परिसर में खेजड़ी एवं शहतूत के पौधें लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर प्रो. बी.एन. श्रृंगी, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनीता पारीक, प्रभारी निदेशक कार्य (भू संपदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़ सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।