header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 28 जुलाई। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर पशु जैव विविधता संरक्षण केन्द्र राजुवास बीकानेर द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “प्रकृति एवं जैव विविधता का संरक्षण: भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित पहल” थीम के अंतर्गत अक्षय पात्र फाउंडेशन, बीकानेर, कैंपस में 11 पौधे लगाए गए। इस हरित अभियान का आयोजन केंद्र की प्रभारी डॉ. रजनी अरोड़ा बताया कि जब तक हमारा पर्यावरण सुरक्षित और संतुलित नहीं रहेगा, तब तक समृद्ध जैव विविधता की कल्पना संभव नहीं है। आज पर्यावरण असंतुलन पूरे विश्व के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। मंगलवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन, बीकानेर के परिसर में नीम एवं पीपल के पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम डॉ. नरसी राम गुर्जर की देख रेख में हुआ। इस कार्यक्रम में अक्षय पात्र फाउंडेशन, बीकानेर के प्रबंधक चम्पाराम चौधरी, श्यो प्रकाश वर्मा, संजय कराना, रामाशंकर पाण्डेय तथा जितेन्द्र कुमावत सहित संस्था के अन्य प्रतिनिधि व कर्मचारी का सहयोग रहा।