header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय डॉ. पंकज कुमार थानवी को अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय और प्रो. मनीषा माथुर को निदेशक मानव संसाधन विकास का अतिरिक्त प्रभार

बीकानेर, 31 जुलाई। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के संघटक डेयरी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीछवाल, बीकानेर के अधिष्ठाता का अतिरिक्त प्रभार डॉ. पंकज कुमार थानवी को सौंपा गया एवं निदेशक मानव संसाधन विकास, वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर का अतिरिक्त प्रभार प्रो. मनीषा माथुर को सौंपा गया। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार यह अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए है। डॉ. पंकज कुमार थानवी विभागाध्यक्ष पशु शरीर रचना विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, राजुवास, बीकानेर का अतिरिक्त कार्य भी देख रहे है। प्रो. मनीषा माथुर विभागाध्याक्ष पशुचिकित्सा विकृति विज्ञान विभाग, वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर तथा निदेशक पी.एम.ई., राजुवास, बीकानेर का अतिरिक्त कार्य भी देख रही है। यह कार्यभार निर्वतमान प्रो. राहुल सिंह पाल के सेवानिवृत उपरान्त दिया गया हैं।