header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय वेटरनरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति पर माननीय प्रधानमंत्री के अभिभाषण का प्रसारण

बीकानेर, 02 अगस्त। ‘नशा मुक्त विकसित भारत अभियान‘ के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में रविवार को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभिभाषण का सीधा प्रसारण महाविद्यालय के फैकल्टी हाउस में हुआ जिसे सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। अपने संबोधन में माननीय प्रधानमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं बल्कि परिवार, समाज एवं राष्ट्र के भविष्य का भी नाश करता है। विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक युवा का नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने वेटरनरी महाविद्यालय, नवानियां (उदयपुर) में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति हेतु संकल्पित किया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर में कुलसचिव, राजुवास, बीकानेर पंकज शर्मा ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, कर्मचारी, शिक्षकों एवं अधिकारियों को ‘नशा मुक्ति की शपथ‘ भी दिलाई एवं सभी को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा देश भर में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं को इसके प्रति जागरूक किया जा सके, लेकिन कानून और सरकार तब तक पूरी तरह सफल नहीं हो सकते, जब तक हम खुद जागरूक नहीं होंगे। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रभारी निदेशक कार्य (भू-सम्पदा) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, समन्वयक जनसम्पर्क प्रकोष्ठ डॉ. देवी सिंह सहित महाविद्यालय के विद्यार्थीं, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन अशोक डांगी ने किया।