बीकानेर, 13 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ध्वजारोहण कर सलामी देगे एवं अपना उद्बोधन प्रस्तुत करेंगे। ध्वजारोहण कार्यक्रम प्रातः 7ः30 बजे वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर प्रांगण में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कर तैयारियों को अन्तिम रूप प्रदान किया गया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास द्वारा 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शैक्षणिक स्टाफ एवं विद्यार्थी मोजुद रहे।