header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर, 21 अगस्त। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शुक्रवार को नवागन्तुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए स्नातकोत्तर शिक्षा के विभिन्न आयामों एवं उद्देश्यों से अवगत करवाया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को स्नातक के पश्चात रोजगारोन्मुखी शिक्षा की जानकारी प्रदान करते हुए एवं विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करते हुए स्वयं के विषय को मजबूत करने पर जोर दिया। कुलगुरु डॉ. व्यास ने छात्रों को शोध में गुणवत्ता विकसित करते हुए मानिसिक ग्रहणशीलता बढ़ाने हेतु आह्वान किया। उन्होने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण हेतु छात्रवृति स्कीम एवं देश के ख्याति प्राप्त संस्थानों में शोध हेतु भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. राजेश कुमार धुड़िया ने विद्यार्थियों को पांवर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्नातकोŸार शिक्षा के विभिन्न नियमों की जानकारी प्रदान की एवं विद्यार्थियों को पी.जी. पाठ्यक्रम के दिशा निर्देशों को अक्षरशः पालन हेतु निर्देशित किया। अधिष्ठाता, वेटरनरी महाविद्यालय प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने विद्यार्थियों को सहयोगात्मक शोध हेतु महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं के समुचित प्रयोग हेतु कहा। उन्होने विद्यार्थियों को बहु विषयक शोध हेतु प्रेरित करते हुए स्वयं के कार्य पर सकारात्मकता रखने के लिए कहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पी.जी. रूल पुस्तिका वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रतिष्ठा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य एवं नव प्रवेशित एम.वी.एस.सी. एवं पी.एचडी. विद्यार्थी उपस्थित रहे।