header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

ग्राम बम्बलू में कम्प्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर, 22 अगस्त। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कार्यक्रम के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के द्वारा गोद लिए गांव बम्बलू में शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बम्बलू में कम्प्यूटर साक्षरता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना एवं उन्हें आधुनिक समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत सिद्धांतों, उपयोगी सॉफ्टवेयर, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग तथा डिजीटल माध्यमों के महत्व के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. संजय सिंह के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।