बीकानेर, 29 अगस्त। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद का स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को नियमित खेलकूद व व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया और नशा जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया तथा संकाय सदस्यो एवं विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान योग, शारिरिक व्यायाम, दौड़, लॉन टेनिस आदि खेल आयोजित किए गए। डॉ. अमित कुमार चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को योगासन का अभ्यास करवाया गया। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नरेन्द्र सिंह भाटी विजेता एवं संजय बेनिवाल उपविजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल प्रभारी डॉ. प्रवीण पिलानिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट कैलाश गोदारा, डॉ. राजेश नेहरा, डॉ. परमा राम, डॉ. कुसुमलता सहित अन्य कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।