header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 सितम्बर से शुरू

बीकानेर 11 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर और रूवास (जोबनेर), जयपुर के सभी सक्षम अनुमति प्राप्त संघटक एवं सम्बद्ध निजी वेटरनरी महाविद्यालयों एवं वेटरनरी महाविद्यालय, टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर में साढ़े पांच वर्षीय बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. डिग्री पाठ्यक्रम (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु उपलब्ध स्टेट कोटा, प्रबंधन कोटा एवं एन.आर.आई. सीटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन प्रक्रिया 13 सितम्बर 2026 से शुरू होगी एवं आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितम्बर, 2026 है। स्नातक प्रवेश मण्डल सदस्य सचिव प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया उपरान्त बनी नीट (यू.जी.) 2026 की मेरिट एवं इन प्रवेश पर लागू राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार सीटों की उपलब्धता के आधार पर राजुवास, बीकानेर और रूवास (जोबनेर), जयपुर तथा संघटक एवं सम्बद्ध वेटरनरी महाविद्यालयों तथा वेटरनरी महाविद्यालय, टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर में प्रवेश सुनिश्चित किये जायेगे। ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क, महाविद्यालयो में उपलब्ध सीटों का विवरण, संघटक एवं सम्बद्ध प्राइवेट महाविद्यालयों में फीस एवं अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है। प्रवेश आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी को उक्त निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। काउंसलिंग हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पाठ्यक्रम में इस विश्वविद्यालय के किसी भी संघटक एवं सम्बद्ध प्राइवेट वेटरनरी कॉलेजों में सत्र 2026-27 की प्रवेश आवंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा।