header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय ऊँटनी के दूध के शोध पर हासिल हुआ पेटेंट

बीकानेर, 24 सितम्बर। पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने ऊँटनी के दूध पर किए गए एक बेहद महत्वपूर्ण शोध के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से पेटेंट हासिल किया है। शोधकर्ताओं डॉ. अनीता तंवर, डॉ. आर. के. बेरवाल, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. अनिल हर्ष की टीम को ऊँटनी के दूध में मौजूद प्रोटीन हाइड्रोलायटेट के कार्यात्मक गुणों और इसकी जैवसक्रिय क्षमता को बढ़ाने वाली एक विशेष तकनीक विकसित करने के लिए यह सफलता मिली है। इस गौरवमयी उपलब्धि हेतु वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने पूरी वैज्ञानिक टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह अनुसंधान न केवल संस्थान के लिए गर्व की बात है, बल्कि भविष्य ऊँटनी के दुग्ध की उपयोगिता को बढ़ाने में भी सहायक होगा।