बीकानेर, 26 सितम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के चिकित्सा संकुल में विश्व रेबीज दिवस के उपलक्ष में सोमवार 28 सितम्बर को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। निदेशक क्लिनिक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई ने बताया कि शिविर में प्रातः 9ः30 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक श्वानों व बिल्लियों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया जाएगा और श्वान पालकों व बिल्ली पालकों को रेबीज रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। अतः अधिक से अधिक श्वान व बिल्ली पालक सोमवार को शिविर में पधारकर निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का लाभ उठाए।