header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

विश्व पशु दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

बीकानेर, 05 अक्टूबर। विश्व पशु दिवस के अवसर पर पशुओं की सुरक्षा एवं कल्याण के उद्देश्य से रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पशु जैव विविधता संरक्षण केंद्र, राजुवास, बीकानेर की प्रभारी अधिकारी डॉ. रजनी अरोड़ा इस कार्यक्रम के तहत श्री वासुदेव गौ सेवा समिति, शरह बिछरवाल, हंसेरा में जागरूकता केंप लगाया गया, जहां गोशाला कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। गौशाला परिसर में मूक प्राणियों के बेहतर रख-रखाव, स्वास्थ्य और पशु कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. लखनपाल, नोडल ऑफिसर, लूणकरनसर, डॉ. राम कुमार शरण, वेटरनरी ऑफिसर, सुरनाणा, कुंभाराम गोशाला अध्यक्ष, गोशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान कुल 28 पशुपालक एवं गौशाला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।