header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

अकादमिक परिषद् एवं प्रबंध मण्डल की बैठक सम्पन्न

बीकानेर 15 अक्टूबर। वेटरनरी विश्वविद्यालय की 32वीं अकादमिक परिषद् एवं 38वीं प्रबंध मण्डल की अलग अलग बैठक बुधवार को कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में कुलगुरु सचिवालय में आयोजित की गयी। बैठक में सदस्यों ने स्नातक, स्नातकोत्तर, विद्यावाचस्पति एवं पशुपालन डिप्लोमा पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणामों का अनुमोदन किया गया। बैठक में नवम् दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाने वाली 623 उपाधियों तथा 2 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 36 स्वर्ण पदक सहित कुल 42 पदकों का सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। कुलसचिव पंकज शर्मा ने बैठक के एजेंडे प्रस्तुत किये। बैठक में गत अकादमिक परिषद् एवं प्रबंध मण्डल की बैठक के विभिन्न मुद्दों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में शुक्रवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में भी परिषद् एवं बोम के सदस्यों को अवगत करवाया गया। प्रबंध मण्डल के सदस्य डॉ. गोविन्द सहाय शुक्ला, जगमाल सिंह राईका, करण सिंह राजपुरोहित, मधु कुमावत, डॉ. इन्द्रजीत सिंह, प्रो. बी.एन. श्रृंगी, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, डॉ. गोविन्द सहाय गौतम उपस्थित रहे एवं डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ऑनलाइन जुड़े। अकादमिक परिषद् के सदस्य डॉ. कुलदीप चौधरी (अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, बीकोनर), डॉ. बिरमाराम (सयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग), डॉ. मोहम्मद इशाक खान एवं रिषभ गौदारा (सहायक मेनेजर, उरमूल), प्रो. बी.एन. श्रृंगी, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, प्रो. शिव कुमार शर्मा, प्रो. मनीषा माथुर, डॉ. पंकज कुमार थानवी, डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. देवी सिंह, डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, डॉ. मितेश गौड़ उपस्थित रहे।