header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय का नवम् दीक्षांत समारोह शुक्रवार को

बीकानेर, 15 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का आगामी नवम् दीक्षांत समारोह वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में 16 अक्टूबर (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा। जिसमें माननीय राज्यपाल राजस्थान एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान करेगें। डॉ. नवीन कुमार, निदेशक, राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पुणे, महाराष्ट्र समारोह के दीक्षांत अतिथि है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि नवम् दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन कर दीक्षांत समारोह के गरिमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। प्रबंध मण्डल एवं अकादमिक परिषद् के सदस्यों की उपस्थिति में इस नवम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को कुल 42 पदक और 623 उपाधियों प्रदान की जायेगी।