header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में 443 रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए अलॉटमेंट लेटर जारी

बीकानेर, 24 अक्टूबर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रिक्त स्टेट एवं मैनेजमेंट कोटा की सीटों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग हेतु अलॉटमेंट लेटर जारी किए गए है। वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंड़िया, नई दिल्ली ने पूरे देश में वेटरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया की तिथि को 30 नवम्बर तक बढ़ाया है। स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि राजुवास बीकानेर तथा रूवास जोबनेर के संघटक एवं सम्बद्ध निजी वेटरनरी महाविद्यालयों और टांटिया यूनिवर्सिटी का श्रीगंगानगर वेटरनरी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के स्टेट कोटा की 250 रिक्त सीटों हेतु काउंसलिंग 2 नवम्बर को तथा मैनेजमेंट कोटे की 193 रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसलिंग 4 नवम्बर को आयोजित की जाएगी जिसके लिए सक्षम अभ्यर्थियों को अलॉटमेंट लेटर आज जारी कर दिए गये है। अभ्यर्थियों को नीट यू.जी. 2026 की मेरिट सूची, उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी तथा दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश दिए जाएगे। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।