बीकानेर, 24 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रत्येक वर्ष की भांति शनिवार को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विजय भवन पर संयुक्त राष्ट्र ध्वज फहराया गया। गौरतलब है कि विश्व में शांति, सुरक्षा एवं मानवाधिकारों की रक्षा और विकास के उद्देश्यों से 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की गई एवं हर वर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास, कुलसचिव पंकज शर्मा, डीन-डॉयरेक्टर, अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।