header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

ग्राम बम्बलू में हुआ स्वच्छता अभियान आयोजित

बीकानेर 24 अक्टूबर। यूनिवर्सिटी-सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गाँव बम्बलू में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर की सोशल रिस्पांसिबिलिटी समन्वयक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों तथा अन्य विद्यार्थियों द्वारा श्रमदान किया गया तथा स्वच्छता अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को अपने आस-पास साफ सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।