header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

वेटरनरी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

बीकानेर, 31 अक्टूबर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर में शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता में योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, निदेशक क्लिनीक्स प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक कार्य डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।