वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता एवं निदेशक अनुसंधान का कार्यभार प्रो. राजेश कुमार धूडिया को, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन प्रो. प्रवीण बिश्नोई को तथा निदेशक प्रसार शिक्षा का कार्यभार डॉ. देवी सिंह को सौंपा गया
बीकानेर, 31 अक्टूबर। वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता एवं संकायाध्यक्ष तथा वेटरनरी विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार प्रो. राजेश कुमार धूड़िया को सौंपा गया है, वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन का अतिरिक्त प्रभार प्रो. प्रवीण बिश्नोई तथा वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के निदेशक प्रसार शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार डॉ. देवी सिंह कोे सौंपा गया है। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा शनिवार को जारी इन आदेशों के तहत उपरोक्त पदों का कार्यभार सौंपा गया है तथा सभी अधिकारियों ने नये कार्यभार ग्रहण कर लिए है। वर्तमान में प्रो. धूड़िया विभागाध्यक्ष पशु पोषण विभाग, प्रो. प्रवीण बिश्नोई निदेशक क्लिनीक्स एवं विभागाध्यक्ष सर्जरी तथा डॉ. देवी सिंह समन्वयक जनसंपर्क प्रकोष्ठ एवं विभागाध्यक्ष प्रसार शिक्षा का अतिरिक्त कार्य भी देख रहे है।