header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

टरनरी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु स्टेट कोटा की द्वितीय चरण की काउंसलिंग आयोजित

बीकानेर, 02 नवम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टेट कोटे की सीटों के लिए द्वितीय चरण की काउंसलिंग सोमवार को आयोजित की गई। स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि राजुवास बीकानेर तथा रूवास जोबनेर के संघटक एवं सम्बद्ध निजी वेटरनरी महाविद्यालयों और टांटिया यूनिवर्सिटी का श्रीगंगानगर वेटरनरी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश हेतु द्वितीय चरण के स्टेट कोटे की 210 सीटों हेतु काउंसलिंग आयोजित की गई जिनमें से 166 सीटों पर प्रवेश दिया गया। मैनेजमेंट कोटा की 193 सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसलिंग बुधवार को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को नीट यू.जी. 2026 की मेरिट सूची, उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश दिया गए। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो की जांच की गई तथा दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश दिए गए। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.ac.in पर उपलब्ध है।