header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में 1 राज. आर एण्ड वी एन.सी.सी. स्क्वाड्रन, बीकानेर का शानदार प्रदर्शन 15 पदक जीतकर बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव

बीकानेर, 08 सितम्बर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की 1 राज. आर एण्ड वी एन.सी.सी. स्क्वाड्रन यूनिट के कैडेट्स ने इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अर्जित कर वेटरनरी विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय सेना की 61 कैवेलरी यूनिट और इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में आर्मी, नेवी, बीएसएफ और देश की अन्य आर्म्ड फोर्सेस की यूनिट्स के साथ विभिन्न हॉर्स राइडिंग क्लब्स की टीमों ने भाग लिया। कैडेट्स की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने एन.सी.सी. यूनिट के पदक विजेता कैडेट्स, कमांडिंग ऑफिसर एवं एन.सी.सी. स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प, खेल भावना तथा एन.सी.सी. स्टाफ के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कैडेट्स को अपनी प्रतिभा एवं क्षमता को और निखारते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने तथा अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश एवं विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने’ के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलगुरु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में पदक विजेता कैडेट्स अंश कर्णावत, युवराज सिंह, मनदीप सिंह, रविंद्र सिंह एवं हंस, स्क्वाड्रन के कमानी अधिकारी कर्नल सेमुएल जे. प्रेमकुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. सुनीता चौधरी, लेफ्टिनेंट डॉ. अमित चौधरी तथा एन.सी.सी. कार्यालय के पी.आई. स्टाफ उपस्थित रहे।