header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

एन.एस.एस. का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

बीकानेर, 25 मार्च। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को प्रारम्भ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा का महत्व बताते हुए युवा चरित्र, जीवन लक्ष्य एवं व्यक्तित्व निर्माण के महत्व की जानकारी दी। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास कहा की राष्ट्र विकास हेतु नियमित डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ-साथ विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण एवं नैतिक मूल्यों के विकास की बहुत आवश्यकता है अतः विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चरित्र निर्माण के साथ-साथ अपना नेतृत्व, सौहार्द एवं राष्ट्र उन्नति की भावना विकसित करनी होगी ताकि विद्यार्थी देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा सके। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. बी.एन. श्रृंगी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की व्यापकता को बताते हुए कहा कि इसे मात्र पाठ्यक्रम का हिस्सा ना समझ कर विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं राष्ट्र उत्थान हेतु जीवन प्रयन्त प्रयासरत रहना चाहिए। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। कार्यक्रम अधिकारी, एन.एस.एस. डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में शिविर के सात दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंच का संचालन डॉ सुभिता कुमारी ने किया एवं डॉ. जावेद अख्तर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन सत्र में कार्यकारी निदेशक कार्य (भू) डॉ. नरेन्द्र सिंह राठौड़, महाविद्यालय के फैकल्टी सदस्य एवं एन.एस.एस. स्वयं सेवक उपस्थित रहे।