header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

एन.सी.सी. कैडेटों के लिए हुई विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर 5 जून। 1 राज. आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एन.सी.सी., बीकानेर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा श्रुतिलेख एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यूनिट के कमान अधिकारी ले. कर्नल पुष्पेन्द्र सिंह क्षत्रिय ने बताया कि एन.सी.सी. कैडेटों ने “बेहतर विश्व के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत” विषय पर श्रुतिलेख एवं “प्लाटिक के दुष्प्रभाव” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिताओं को आयोजन किया गया। एन.सी.सी. कैडेटों को “सी सर्टिफिकेट” भी प्रदान किये गये। अधिष्ठाता वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर प्रो. ए.पी. सिंह एवं अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर प्रो. हेमन्त दाधीच ने भी एन.सी.सी. केडेटो को सम्बोधित किया तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। डॉ. अशोक डांगी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ले. सुनीता चौधरी ने किया।