header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कतरियासर गांव में स्वच्छता अभियान आयोजित

बीकानेर, 24 अक्टूबर। विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा गोद लिए गए गांव कतरियासर में शनिवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार थानवी ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता,स्वच्छ पेयजल तथा आसपास के वातावरण की साफ-सफाई अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छता अपनाने में अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। तथा ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। अभियान के दौरान महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए गांव मे साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस पहल का उदेश्य ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम में स्वस्थ समाज के निर्माण का प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्वसमन्वयक डॉ. सुनील कुमार, सहायक आचार्य के समन्वयन में किया गया। महाविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे है।