header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कतरियासर में स्वच्छता जागरूकता एवं उन्नत पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बीकानेर 28 फरवरी। डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर द्वारा विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव कतरियासर में स्वच्छता जागरूकता एवं उन्नत पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. लालचंद शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग बीकानेर ने राजस्थान सरकार की विभिन्न पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी एवं पशुपालकों को मंगला पशु बीमा योजना में पशुाओं को पंजीकृत करवाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप धौलपुरिया, सहायक आचार्य ने वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, उन्नत पशुपालन तकनीकों तथा पशुओं के संतुलित पोषण एवं प्रजनन प्रबंधन पर व्याख्यान दिया एवं किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने तथा पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने पर बल दिया। कार्यक्रम में डॉ. सुनील कुमार, यूएसआर समन्वयक ने दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के मूल्य संवर्धन स्व-सहायता समूह के माध्यम से विपणन पर जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों में वैज्ञानिक डेयरी प्रबंधन, कृत्रिम गर्भाधान, पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा प्रबंधन तथा स्व-सहायता समूहों के गठन के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षण अभियंता, जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण श्री महेश कुमार एवं वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण प्रजापत उपस्थित रहे।