header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कुलगुरु डॉ सुमंत व्यास, आई.वी.आर.आई. डीम्ड विश्वविद्यालय, बरेली के एक्रेडिटेशन के लिए पीयर रिव्यू टीम की करेंगे अध्यक्षता

बीकानेर, 15 सितम्बर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास को आई.वी.आर.आई. डीम्ड विश्वविद्यालय, इज्जतनगर, बरेली (उ.प्र.) की आई.सी.ए.आर. के नेशनल एग्रीकल्चरल एजुकेशन एक्रेडिटेशन बोर्ड से मान्यता के लिए गठित उच्च स्तरीय पीयर रिव्यू टीम (पी.आर.टी.) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पीयर रिव्यू टीम द्वारा राष्ट्रीय कृषि शिक्षा मान्यता बोर्ड की ओर से विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एस.एस.आर) और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। इस पांच सदस्यीय पीयर रिव्यू टीम की अध्यक्षता वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास करेंगे। टीम के अन्य सदस्यों में वेटरनरी विश्वविद्यालय, (लुवास) हिसार की वैज्ञानिक डॉ. मीनाक्षी प्रसाद, वेटरनरी विश्वविद्यालय, (गड़वासु) लुधियाना के अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. एस.के. उप्पल, पूर्व अधिष्ठाता वेटरनरी महाविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या डॉ. आर.के. जोशी एवं प्रधान वैज्ञानिक कृषि विस्तार प्रभाग, नई दिल्ली डॉ. अरविंद कुमार रहेंगे।