header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (आई.सी.ए.आर.) की अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोनीत

बीकानेर, 23 फरवरी। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (इज्जतनगर) की अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस समिति में डॉ. बी. एकम्बरम (हेदराबाद), डॉ. सतपाल दहिया (हिसार), डॉ. मीनाक्षी चौधरी (बीकानेर), डॉ. मुकुन्द कदम्ब (नागपुर), डॉ. शिरीश निगम (मुम्बई) एवं डॉ. जयदीप रोकड़े (इज्जतनगर) में अन्य सदस्य है। यह समिति तीन वर्ष के लिए संस्थान की शोध गतिविधियों एवं गुणवत्ता हेतु सुझाव एवं सलाहकार का कार्य करेगी।