header logo image

राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय, बीकानेर
Rajasthan University of Veterinary and Animal Sciences, Bikaner (Accredited by VCI and ICAR)

कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने ध्वजारोहण कर दी सलामी

बीकानेर, 15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 80वें पर्व पर वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने ध्वजारोहण कर सलामी दी एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों, अमर शहीदों और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद किया एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने सभी को संबोधित करते हुए परस्पर सहयोग एवं समन्वय से कार्य करते हुए देश की विकास धारा में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शोध आधारित पेटेंट, उपलब्धियों पर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। कुलगुरु ने उच्च शिक्षा हेतु शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय छात्रवृतिया हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय के चिकित्सा संकुल द्वारा पशुपालकों हेतु उच्च नैदानिक एवं चिकित्सा सुविधाओं को मुहैया करवाते हुए जटिल शल्य चिकित्सा द्वारा उपचारित करने हेतु प्रशंसा की। कुलगुरु डॉ. व्यास ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रसार एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का जिक्र अपने उद्बोधन में किया। उन्होने पशु अनुसंधान केन्द्रो पर देशी गौवंश संरक्षण, पशुपालको हेतु प्रसार गतिविधियों, शैक्षणिक उन्नŸाता एवं अनुसंधान कार्यो का जिक्र किया। कुलगुरु ने कहा कि पशुचिकित्सा शिक्षा एवं पशु विज्ञान के क्षेत्र में नवीन शोध, आविष्कारों, ज्ञानवर्धक, कौशल तकनीक का हस्तांतरण कर हमें प्रदेश की उन्नति, कल्याण एवं अर्थव्यवस्था में अपना योगदान देना होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारी, डीन-डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी एन.सी.सी. केडेट्स एवं आम जन उपस्थित रहे। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों व अधिकारियों ने बड़े उत्साह में शामिल होकर पौधे रोपित किए एवं इनकी नियमित देखभाल एवं रक्षा का प्रण लिया। विद्यार्थियो एवं कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने इस अवसर पर आर.वी.सी. की 1 राज. आर.एंड.वी. यूनिट के एन.सी.सी. कैडेट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया।