बीकानेर, 21 नवम्बर। राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ एवं नगर परिषद् चैयरमैन राजेन्द्र बाकोलिया सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित उन्नत बकरा-बकरी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. नवीन परिहार ने कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया एवं मेले में आयोजित होन वाली गतिविधियों एवं नवाचारो से अवगत करवाया। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला ऊँट एवं अन्य पशुओं के व्यापार के लिए प्रसिद्ध है। इस अन्तर्राष्ट्रीय मेले में उच्च गुणवत्ता वाले घोड़े काफी संख्या में व्यापार के लिए लाये गये है। इसके अलावा बकरे एवं बकरियां भी खरीद-फरोख्त के लिए लाई गई। कुलगुरु सुमंत व्यास ने अश्व पालक, बकरी पालकों एवं ऊंट पालकों से संवाद किया एवं पशुओं के व्यापार की स्थिति एवं भविष्य में रोजगार की संभावनाओं पर वार्तालाप की। इस दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा राजुवास, बीकानेर डॉ. देवीसिंह, पशुपालन विभाग के डॉ चक्रवृति सिंह बीका एवं डॉ. मिर्नाल उपस्थित रहे।